मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम हिरासत में

पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मालदा हिंसा के कथित मास्टरमाइंड और AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बागडोगरा एयरपोर्ट से उस समय पकड़ा गया, जब वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था।
इस मामले पर ADG उत्तरी बंगाल, जयरामन ने बताया कि अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 19 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा में हिरासत में लिया गया है और उसे आगे की कार्रवाई के लिए लाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच NIA द्वारा की जाएगी। मोफक्करुल इस्लाम को कालियाचक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पेशे से वकील प्रतीत होता है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि बचाव कार्य में देरी क्यों हुई। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।







