Main Slideउत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया ‘आज की खबर’ के हाईटेक स्टूडियो का उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित ‘आज की खबर’ के कार्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां मुख्य अतिथि सतीश महाना ने फीता काटकर स्टूडियो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल को फूलों की सजावट से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।

इस मौके पर ‘आज की खबर’ के चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा ने सतीश महाना जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

नवनिर्मित यह स्टूडियो आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जिसमें अत्याधुनिक ब्रॉडकास्टिंग उपकरण, हाई-क्वालिटी लाइटिंग और डिजिटल सेटअप शामिल हैं। इस स्टूडियो के माध्यम से ‘आज की खबर’ चैनल अपने दर्शकों तक और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाचार पहुंचाने में सक्षम होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close