प्रदेश

Editors Club Of India की बैठक में बड़े ऐलान, पत्रकारिता दिवस को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय

नोएडा। Editors Club Of India की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रेडीसन होटल, नोएडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष Amitabh Agnihotri जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक विस्तार और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक अहम घोषणा के साथ हुई, जिसमें न्यूज़ 1 इंडिया के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्डा को एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा का सभी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

बैठक में आगामी 30 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के भव्य कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से विभिन्न आयामों पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारियों का स्पष्ट वितरण करते हुए 11 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया, जिनमें आयोजन, मीडिया समन्वय, अतिथि प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, सोशल मीडिया, विधिक परामर्श, मंच संचालन, वित्त, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा एवं समन्वय समिति प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close