उत्तर प्रदेश

‘आज की खबर’ की पहुंच अब हर घर तक, प्रसार भारती की हरी झंडी के बाद डीडी फ्री डिश पर हुआ लॉन्च

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी से संचालित हो रहे प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनल ‘आज की खबर’ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। डिजिटल और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, अब यह चैनल देश के सबसे बड़े फ्री-टू-एयर प्लेटफॉर्म डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) पर भी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। प्रसार भारती ने इस संबंध में चैनल प्रबंधन को औपचारिक पत्र (Letter) जारी कर प्रसारण की अनुमति दे दी है, जिसके बाद चैनल की पहुंच अब देश के करोड़ों ग्रामीण और शहरी घरों तक सीधी हो गई है।

‘आज की खबर’ न्यूज चैनल ने बहुत ही कम समय में अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। यह चैनल पहले से ही निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स पर सफलतापूर्वक प्रसारित हो रहा है:

एयरटेल डीटीएच (Airtel DTH)
जिओ टीवी (Jio TV)

प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल नेटवर्क
डीडी फ्री डिश पर आने से अब उन दर्शकों को भी चैनल देखने को मिलेगा जो बिना किसी मासिक शुल्क के सैटेलाइट टीवी सेवाओं का लाभ उठाते हैं।

चैनल प्रबंधन के अनुसार, इस उपलब्धि से ‘आज की खबर’ को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और दर्शकों का दायरा तेजी से बढ़ेगा। प्रबंधन ने कहा कि चैनल का उद्देश्य देश के हर कोने तक सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें पहुंचाना है।

मीडिया विशेषज्ञों का मानना है कि डीडी फ्री डिश पर प्रसारण शुरू होना किसी भी चैनल के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, क्योंकि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कई गुना बढ़ जाती है।

चैनल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में ‘आज की खबर’ अपने कंटेंट को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए नए कार्यक्रमों और विशेष शो की शुरुआत करेगा। इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close