Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे अज्ञात ड्रोन, अमेरिका में बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन स्थित फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर आर्मी बेस के ऊपर कई संदिग्ध ड्रोन देखे हैं। यही वह स्थान है जहां विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का आधिकारिक निवास भी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें कौन संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 10 दिनों से एक ही रात में कई बार इन ड्रोन की गतिविधियां दर्ज की गई हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। इस घटना के बाद सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते पहले ही अलर्ट बढ़ाया गया था और अब इन ड्रोन की घटनाओं के बाद संभावित खतरों पर और अधिक बारीकी से नजर रखी जा रही है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए व्हाइट हाउस में उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें ड्रोन गतिविधियों से निपटने और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close