Main Slideमनोरंजन

धुरंधर 2 की धमाकेदार एंट्री की तैयारी, पहले दिन 200 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि इसके प्रीमियर शो आज से शुरू हो चुके हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई पहले ही कर ली है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन 200 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है।

इससे पहले आई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। बिना बड़े प्रमोशन के इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त ट्रेंड

फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में ही 47 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं, जहां 10 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन हुआ है। वहीं आंध्र प्रदेश में भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि फिल्म का प्रभाव दक्षिण भारत में भी देखने को मिलेगा।

रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में फिल्म

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसकी तुलना पुष्पा 2 और बाहुबली 2 जैसी बड़ी फिल्मों से की जा रही है। अनुमान है कि हिंदी वर्जन में पहले दिन 75 से 90 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन हो सकता है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 150 से 175 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का यह भी कहना है कि यदि फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेती है, तो यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा। साथ ही, इस समय बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म मौजूद नहीं है, जिसका सीधा फायदा धुरंधर 2 को मिल सकता है। कुल मिलाकर, फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और अब सभी की नजर इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close