Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

चैत्र नवरात्र से पहले सीएम योगी का प्रदेशवासियों को संदेश, ‘योगी की पाती’ में नारी शक्ति के सम्मान का आह्वान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर से पहले प्रदेशवासियों के नाम ‘योगी की पाती’ शीर्षक से एक पत्र जारी किया है। अपने संदेश में उन्होंने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में भक्ति, शक्ति और नवचेतना का संचार करे। इसके साथ ही उन्होंने सनातन नव संवत्सर (वि.सं. 2083) की भी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि तक की गौरवमयी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले के दौर के अंधकार से निकलकर प्रदेश ने “उपद्रव से उत्सव प्रदेश” तक का सफर तय किया है और आज विकास तथा सांस्कृतिक चेतना के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि “उत्सव प्रदेश” के नवनिर्माण में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अतुलनीय रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार चैत्र नवरात्र केवल उपासना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के वंदन का भी महापर्व है। उन्होंने कहा कि वही समाज और प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर होती हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि समाज में नारी शक्ति का सम्मान बनाए रखा जाए और बेटियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए खुला आसमान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति के नेतृत्व ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। विकसित प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर क्षेत्र में बेटियों को समान अवसर मिलना जरूरी है। अंत में उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि बेटियों को बेटों के समान अवसर दिए जाएं, ताकि एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close