jobMain Slideप्रदेशशिक्षा

यूपी में दारोगा भर्ती परीक्षा शुरू, सॉल्वर गैंग और नकल रोकने के लिए फुल प्रूफ तैयारी

उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। इस बार प्रशासन ने सॉल्वर गैंग और नकल से जुड़े मामलों को लेकर युद्धस्तर की तैयारी की है। भर्ती बोर्ड ने एग्जाम से ठीक पहले तीन टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज की, जिन पर परीक्षा का पेपर 10-12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।

राज्य के सभी 75 जिलों में 1090 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं और कुल 15.75 लाख कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। परीक्षा दो दिन में दो पाली में आयोजित की जा रही है, और आज पहली पाली की परीक्षा चल रही है। सभी सेंटरों के बाहर मनाही का बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें घड़ी, ज्वैलरी, पर्स, चाबी, काला चश्मा आदि ले जाने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

खुफिया टीमों ने सेंटरों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी हुई है। राजधानी लखनऊ में 54 सेंटरों पर पेपर जारी है, और LIU व SOG की टीमें लगातार सक्रिय हैं। पहले से संदिग्ध माने जा रहे सॉल्वर गैंग और नकल से जुड़े मामलों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close