Main Slideप्रदेश

जयपुर में बेकाबू कार ने शादी समारोह की भीड़ को रौंदा, 19 लोग घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बस्सी इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने सड़क पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते जा रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 19 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार यह घटना बस्सी थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा स्थित एनटीपीसी के पास मालियों की ढाणी में हुई। यहां एक परिवार में शादी की रस्में चल रही थीं और लोग खुशी-खुशी डीजे बजाते हुए मायरा (भात) लेकर जुलूस की तरह आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वाहन कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से बस्सी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close