Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

ईरान में फिर आया भूकंप, बंदर अब्बास के पास 4.1 तीव्रता के झटके; जंग के बीच परमाणु परीक्षण की अटकलें

ईरान में युद्ध जैसे हालात के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार (7 मार्च) को दक्षिणी ईरान में भूकंप आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हाल के दिनों में लगातार आ रहे भूकंपों को लेकर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि कहीं इनका संबंध किसी परमाणु परीक्षण से तो नहीं है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह करीब 8:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बंदर अब्बास से लगभग 74 किलोमीटर पश्चिम में और जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले 3 मार्च को भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में भूकंप आया था। उस समय गेराश शहर के पास 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। USGS के मुताबिक, उस भूकंप का केंद्र भी जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।

युद्ध के माहौल में बार-बार आ रहे भूकंप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इन झटकों का संबंध गुप्त परमाणु परीक्षण से भी हो सकता है। हालांकि, इस बारे में किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close