Main Slideप्रदेश

7 मार्च को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र के दूसरे चरण और बजट पेश करने पर होगा फैसला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 7 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित होगी।

 

बैठक में विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण की तिथियों और बजट पेश किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा का बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होने वाला है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close