Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिका का F-15 फाइटर जेट क्रैश, सामने आया Video, पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच 2 मार्च को इजरायल-ईरान संघर्ष का तीसरा दिन है। इसी दौरान कुवैत से एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फाइटर जेट को हवा में आग की लपटों के साथ नीचे गिरते देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह विमान अमेरिकी वायुसेना का F-15E Strike Eagle हो सकता है। हालांकि अभी तक अमेरिकी रक्षा विभाग या United States Air Force की ओर से किसी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो में विमान पहले आसमान में गोल-गोल घूमता दिखाई देता है और फिर आग के गोले में तब्दील होकर जमीन की ओर गिरता नजर आता है।

कुछ ईरान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया है कि विमान को मार गिराया गया, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या किसी सैन्य कार्रवाई का नतीजा थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित है और क्रैश से पहले पैराशूट की मदद से बाहर निकल गया था। जब तक अमेरिका या ईरान की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं होता, तब तक इन दावों को लेकर स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close