Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

ईरान ने बहरीन, कतर, कुवैत और UAE में अमेरिकी सैन्य बेस पर किया जवाबी हमला

Israel और United States ने मिलकर Iran पर बड़ा हवाई हमला किया है। इस ऑपरेशन में अमेरिकी एफ-22 रैप्टर फाइटर जेट भी शामिल रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान में एक साथ करीब 30 स्थानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

हमले के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” के तहत ईरान के फोर्दो और इस्फहान स्थित परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने सभी कूटनीतिक प्रस्ताव ठुकरा दिए थे और हमला अंतिम विकल्प था। ट्रंप ने यह भी कहा कि खामेनेई या तो हथियार डालें या गंभीर परिणाम भुगतें।

इधर, हमले के तुरंत बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान ने इजरायल की ओर 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसके साथ ही यमन और लेबनान से हिजबुल्लाह के लड़ाके भी इस संघर्ष में ईरान के समर्थन में शामिल हो गए हैं।

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है। बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को एहतियातन खाली करा लिया है। यूएई स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। इसके अलावा कतर, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं। लगातार हो रहे हमलों और पलटवार के बीच पूरे पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि यह संघर्ष सीमित रहेगा या व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close