Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

जापान में योगी आदित्यनाथ से मिले बच्चे, संस्कृत श्लोक सुनाकर किया दंडवत प्रणाम, वीडियो हुआ वायरल

जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 26 फरवरी को फलों के लिए मशहूर यामानाशी शहर पहुंचे। रास्ते में उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान एक छोटे बच्चे ने मुख्यमंत्री को साष्टांग प्रणाम कर संस्कृत में श्लोक सुनाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यामानाशी में बड़ी संख्या में भारतीय परिवार और बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने वाले प्रवासी भारतीयों की योगी आदित्यनाथ ने सराहना की। मुलाकात के दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे श्वेत वस्त्र में नजर आए, जिन्होंने हिंदी में सीएम योगी से बातचीत की। सबसे भावुक पल तब आया जब छोटे बच्चे ने पारंपरिक तरीके से दंडवत प्रणाम किया और संस्कृत में श्लोक सुनाए। इस दृश्य को देखकर मुख्यमंत्री भी प्रभावित और भावुक हो गए।

योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को आशीर्वाद दिया, उनकी पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं, साथ ही चॉकलेट और गिफ्ट भी वितरित किए। भारतीय मूल की एक महिला ने मुख्यमंत्री के लिए गिफ्ट भी लाया, जिसे उन्होंने प्यार से स्वीकार किया और पहले बच्चों से मुलाकात की। यह मुलाकात न केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है, बल्कि भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंध मजबूत करने में भी सहायक साबित हुई है। सीएम योगी जापान दौरे पर निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close