Main Slideराष्ट्रीय

धर्मांतरण और अमीर युवकों के लिए लड़कियों का शिकार, अमरीन–आफरीन और सहयोगी गिरफ्तार

भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। काम देने के बहाने लड़कियों को फंसाने, धर्मांतरण कराने और अमीर युवकों के सामने परोसने के आरोप में दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन अपने सहयोगी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार कर ली गई हैं।

पुलिस के अनुसार, अमरीन और आफरीन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को पहले भरोसे में लेकर घरेलू काम करवाती थीं। फिर उन्हें बड़े घरों और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का लालच दिखाकर अमीर युवकों के सामने पेश किया जाता था। इस दौरान पीड़िताओं पर नशीली दवा देकर दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता था।मामला तब उजागर हुआ जब 22 फरवरी की रात दो महिलाओं ने बाग सेवनिया थाने में अलग-अलग लेकिन मिलती-जुलती शिकायतें दर्ज कराईं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों बहनों और चंदन को गिरफ्तार किया, जबकि बिलाल, चानू और यासिर अभी फरार हैं।

पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में अहमदाबाद ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न किया गया। एक घरेलू सहायिका ने बताया कि नारायण नगर स्थित अमरीन के घर पर चंदन यादव ने उसके साथ गलत काम किया और विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। मोबाइल में संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और कई महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। जांच एजेंसियां मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close