Main Slideमनोरंजन

पूनम पांडे का आध्यात्मिक अवतार, वृंदावन में सत्संग और नम आंखों से दर्शन

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे अक्सर अपनी ग्लैमरस छवि के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक बिल्कुल अलग और आध्यात्मिक रूप देखने को मिला। पूनम ने उत्तर प्रदेश के पावन धाम वृंदावन की यात्रा की, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सत्संग में भाग लिया।

वृंदावन की गलियों और मंदिरों में घूमती पूनम की कई झलकियां सामने आईं, जिनमें उनका रोते हुए वीडियो सबसे अधिक ध्यान खींच रहा है। वीडियो में वे सत्संग में भाग लेते हुए और भगवान के सामने नम आंखों से हाथ जोड़ते नजर आ रही हैं। फ्लोरल सूट और होली के रंगों से सजी पूनम अपने आंसू पोछती हुई दिखाई दीं। इसके अलावा, उनके कई अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे माथे पर तिलक लगाए सफेद सूट में ई-रिक्शा पर बैठकर वृंदावन की गलियों में घूमती दिख रही हैं। उनकी सादगी और बदलते रूप की ये झलकियां लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं।

सोशल मीडिया पर लोग उनके बदलते अंदाज पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि भगवान ने उन्हें बदल दिया, तो कुछ ने उनका सादगी भरा रूप देखकर प्रेरणा लेने की बात कही।पूनम पांडे की यह यात्रा उनके ग्लैमर से हटकर आध्यात्म और साधना की झलक पेश कर रही है और उनके फैंस को उनका यह नया रूप काफी प्रभावित कर रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close