Main Slideप्रदेश

दिल्ली एआई समिट विरोध: उदय भानु चिब सहित 8 युवाओं की गिरफ्तारी

दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक कुल आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कोर्ट के अंदर और बाहर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कोर्ट के बाहर जमा हुए।

गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उदय भानु चिब की गिरफ्तारी असंवैधानिक है और संविधान हर नागरिक को विरोध का अधिकार देता है। कांग्रेस ने कहा कि वे जनता की आवाज उठाते रहेंगे और शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि युवाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है और इसे दबाने के लिए सरकार पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है। बघेल ने मांग की कि उदय भानु चिब सहित सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगे आरोप वापस लिए जाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close