Main Slideप्रदेश

सचिवालय में गैर-सीओ₂ उत्सर्जन पर वैज्ञानिक रिपोर्ट का विमोचन करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली से लौटने के बाद मंगलवार को प्रदेश सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गैर-सीओ₂ उत्सर्जन पर तैयार वैज्ञानिक मूल्यांकन रिपोर्ट का विमोचन करेंगे।विभाग के निदेशक डीसी राणा ने बताया कि कार्यक्रम में आईजीएसडी के अध्यक्ष डॉ. डुर्वुड जेल्के और डॉ. निमिष सिंह रिपोर्ट पर प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम-सीसीएसी की प्रमुख मार्टिना ओट्टो मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगी।इस अवसर पर जैव-संसाधन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close