Main Slideराष्ट्रीय

‘भारत की AI समिट साबित होगी टर्निंग प्वाइंट’, मन की बात में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131वां एपिसोड आज (रविवार) प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और उन्हें देश की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताते हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि यह कार्यक्रम देश और देशवासियों की उपलब्धियों को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित Global AI Impact Summit का उदाहरण देते हुए कहा कि यह समिट आने वाले समय में एआई की शक्ति के वैश्विक उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई है। इस समिट में कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर, इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप क्षेत्र से जुड़े लोग भारत मंडप में एकत्रित हुए।

पीएम मोदी ने बताया कि उन्हें समिट में विश्व नेताओं और टेक कंपनियों के प्रमुखों से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि समिट की प्रदर्शनी में दो प्रमुख उत्पादों ने वैश्विक नेताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।पहला उत्पाद अमूल के बूथ पर था, जिसमें दिखाया गया कि कैसे AI जानवरों का इलाज करने में मदद कर रही है और 24×7 AI सहायता के माध्यम से किसान अपनी डेयरी और पशुओं का रिकॉर्ड रख सकते हैं।

दूसरा उत्पाद भारत की संस्कृति और प्राचीन ज्ञान से संबंधित था। पीएम मोदी ने बताया कि इस उत्पाद के जरिए AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित किया जा रहा है और उन्हें आज की पीढ़ी के अनुरूप डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विशेष रूप से सुश्रुत संहिता को प्रदर्शित किया गया। इसमें पहले पांडुलिपियों की इमेज क्वालिटी सुधारकर उन्हें पढ़ने योग्य बनाया गया और फिर मशीन द्वारा पढ़े जाने योग्य टेक्स्ट में परिवर्तित किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close