Main Slideराष्ट्रीय

मेरठ दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ दौरे पर रहेंगे, जहां वे करीब 12,930 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पहुंचकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री जनसभा को भी करेंगे संबोधित

शताब्दी नगर से प्रधानमंत्री मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो से सफर करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे और विकास योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे। साथ ही भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 5 किलोमीटर का हिस्सा और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच लगभग 21 किलोमीटर लंबा खंड शामिल है। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाली नमो भारत ट्रेन देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट प्रणाली है। इसके शुरू होने से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से और अधिक तेजी व सुगमता से जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को नई दिशा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close