Main Slideराष्ट्रीय

रायबरेली के कुम्हार को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, परिवार में हड़कंप

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुम्हार मोहम्मद शहीद को इनकम टैक्स विभाग की तरफ से 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपये का नोटिस मिला है। मोहम्मद शहीद मिट्टी के बर्तन और कुल्हड़ बनाकर अपना गुजारा करते हैं और पढ़े-लिखे नहीं हैं।

मोहम्मद शहीद ने बताया कि उन्हें यह नोटिस डाक के जरिए मिला। जब उन्होंने किसी और से नोटिस पढ़वाया तो पता चला कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाई गई है। शहीद ने साफ इनकार किया कि उन्होंने किसी के साथ पार्टनरशिप या बड़े कारोबार में कोई लेनदेन किया हो।

शहीद का परिवार पुश्तैनी तौर पर मिट्टी के बर्तन, कुल्हड़ और खिलौने बनाकर गुजर-बसर करता है। नोटिस मिलने के बाद परिवार सदमे में है। उनका कहना है कि अनपढ़ व्यक्ति के लिए करोड़ों का लेनदेन करना असंभव है। मोहम्मद शहीद ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मामले की जांच की मांग की है। नोटिस केंद्रीय माल एवं सेवा कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, वैशाली प्रभा मंडल हाजीपुर से जारी किया गया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close