Main Slideप्रदेश

13 साल बाद लौटी बैलगाड़ी दौड़ की रौनक, किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक का समापन, CM भगवंत मान ने किया सम्मान

लुधियाना के किला रायपुर में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक का वीरवार को भव्य समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में हजारों दर्शकों ने पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़, बाजीगरों के हैरतअंगेज करतब और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का जमकर आनंद लिया। अंतिम दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ पंजाब की विरासती पहचान है और ‘रंगला पंजाब’ की कल्पना इसके बिना अधूरी है। उन्होंने बताया कि 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस ऐतिहासिक दौड़ का आयोजन फिर से किया गया, जो राज्य की परंपराओं को जीवित रखने की दिशा में अहम कदम है। बैलगाड़ी दौड़ में कुलवंत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। रेशम सिंह दूसरे, गुरविंदर सिंह तीसरे, सुखराज सिंह चौथे और महिंदरपाल सिंह पांचवें स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की टीम विजेता रही, जबकि लड़कियों के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने ट्रॉफी अपने नाम की। रस्साकशी मुकाबले में मोगा के खोसा कोटला की टीम ने बाजी मारी। दो हजार मीटर साइकिल रेस में पुरुष वर्ग में कुवरप्रीत सिंह और महिला वर्ग में प्रीती ने जीत दर्ज की। हाईजंप में बलजीत सिंह और डोली विजेता रहे, जबकि 200 मीटर दौड़ में हरजीत सिंह और रिशिता ने पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करते हुए खेलों की इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close