Main Slideमनोरंजन

जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव की मस्ती, भतीजी की शादी में ‘तेरी चुनरिया’ पर लगाए ठुमके

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अब एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी भतीजी की शादी के समारोह में देसी अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन रंग के पारंपरिक धोती-कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वह सलमान खान की फिल्म हेलो ब्रदर के लोकप्रिय गीत तेरी चुनरिया पर पूरे जोश के साथ ठुमके लगा रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और ऊर्जा से साफ झलक रहा है कि परिवार के बीच लौटकर वह बेहद खुश हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रहा फैंस का प्यार

वायरल वीडियो पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनके पुराने कॉमिक अंदाज और सादगी की तारीफ कर रहे हैं। लंबे समय बाद उन्हें इस तरह खुश देखकर प्रशंसक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।राजपाल यादव की रिहाई उनके लिए खास मायने रखती है। उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत से राहत की मांग की थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें 18 मार्च तक जेल से बाहर रहने की अनुमति दी है।यह राहत शिकायतकर्ता कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने की सूचना के बाद दी गई। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की गई है।

दर्शकों और न्यायपालिका का जताया आभार

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में भावुक होकर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके 30 साल के सफर के दौरान उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। उन्होंने न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा अदालत के आदेशों का सम्मान करेंगे।राजपाल यादव अब तक करीब 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं और अपने कॉमिक किरदारों के लिए खास पहचान रखते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close