Main Slideखेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर सुपर-8 में बनाई मजबूत स्थिति

अहमदाबाद। बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मैच में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत की पारी और शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। शुरुआत में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन शिवम् दुबे ने 31 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 34 रन का योगदान दिया।नीदरलैंड की टीम 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई।

वरुण चक्रवर्ती की प्रभावशाली गेंदबाजी

भारत की ओर से वरुण ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी की और 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा शिवम् दुबे  ने 2 विकेट और हार्दिक पंडया व जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए।

भारत का सुपर-8 का शेड्यूल

नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत का सुपर-8 में पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरा मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ और तीसरा मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। इस जीत के साथ भारत ने अपने चारों लीग मैच जीत लिए हैं और सुपर-8 में शानदार शुरुआत की तैयारी कर ली है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close