Main Slideखेल

कोलंबो में भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से जीत, ईशान किशन बने मैन ऑफ द मैच

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में कोलंबो में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। एकतरफा रहे इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई। इस जीत के नायक रहे ईशान किशन, जिन्हें 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ईशान की आक्रामक शुरुआत ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मां ने जताई खुशी

ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत की जीत से उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और बेटे के मैन ऑफ द मैच बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पाकिस्तान की ओर से पहले किए गए जीत के दावों पर उन्होंने कहा कि हर टीम अपनी जीत को लेकर आश्वस्त रहती है। ईशान के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहें और आगे बढ़ते रहें। शादी से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई चर्चा नहीं है और अभी पूरा ध्यान क्रिकेट और टूर्नामेंट पर है। लंबे समय बाद टीम में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि ईशान ने कड़ी मेहनत की, अपनी बल्लेबाजी पर काम किया और उसी का परिणाम है कि उन्हें दोबारा मौका मिला।

पिता ने भी दी बधाई

ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडेय ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम की जीत है और इससे बड़ी खुशी की बात कोई नहीं हो सकती। मैन ऑफ द मैच मिलने को उन्होंने गर्व का क्षण बताया, लेकिन साथ ही कहा कि टीम की जीत सबसे अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया इसी तरह प्रदर्शन जारी रखे और आगे चलकर विश्व कप भी जीते। पिछले दो वर्षों में ईशान द्वारा की गई मेहनत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसी समर्पण के कारण वह दोबारा टीम में जगह बना सके हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close