Main Slideप्रदेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि पर नूंह के नलेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज महाशिवरात्रि के अवसर पर नूंह के नलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आरती की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उनके साथ पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री संजय सिंह और भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र में विकसित सोहना-तावड़ू रैली को भी संबोधित करेंगे। रैली से पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी वहां पहुँच चुके हैं।







