Main Slideप्रदेश
दिल्ली पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में नई खुलासे, तांत्रिक कमरुद्दीन पर नाबालिगों का शोषण और धोखाधड़ी के आरोप

दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। तांत्रिक कमरुद्दीन के पास से बरामद पन्नों और सबूतों से पता चला कि वह लोगों को जादू-टोने के झांसे में फंसाकर पैसा वसूल करता था।
जांच में सामने आए तथ्य
- कमरुद्दीन के घर और लोनी के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें मृतक रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी को गाड़ी से उतारते हुए देखा गया।
- पीड़िता लक्ष्मी के फोन से नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें बरामद हुईं। तस्वीरों में लड़कियों के हाथ में तंत्र मंत्र लिखे बोर्ड थे। कमरुद्दीन इन लड़कियों के माध्यम से धनवर्षा का दावा करता था।
- लक्ष्मी के फोन में कई महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें थीं, जिनमें वे खुले बालों के साथ पर्सनल डिटेल्स वाले पेपर पकड़े हुए थीं। ये तस्वीरें ग्रुप्स और कई कॉन्टैक्ट्स के बीच साझा की गई थीं।
- कमरुद्दीन अपने क्लाइंट्स से ₹2 लाख लेने का वादा करता था और कहता था कि इसके बदले उन्हें बड़ा लाभ होगा। यदि नतीजा नहीं मिलता या फॉलोअर्स को शक होता, तो वह महिला के किसी जानवर के काटने या सर्जरी जैसी बहाने बनाता।
- कमरुद्दीन हर विज़िट के लिए ₹7,000 तक चार्ज करता और दावा करता था कि वह बिना टांके वाली सर्जरी कर सकता है।
हत्या की घटना
8 फरवरी को रणधीर सिंह, शिव नरेश सिंह और लक्ष्मी देवी की लाशें पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिली थीं। पुलिस के अनुसार, कमरुद्दीन ने सॉफ्ट ड्रिंक में नींद की गोलियों का घातक मिश्रण तैयार किया और अपने तीन फॉलोअर्स को पिलाया। कमरुद्दीन को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और वर्तमान में वह पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस हर एंगल से तांत्रिक कमरुद्दीन की जांच कर रही है।







