Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा था कि मनोज यादव पिछले दिन से लापता हैं, जो कि एक गंभीर मामला है। जानकारी के अनुसार, मनोज यादव पर धमकी देने और जाति सूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप था। इस संबंध में बाराबंकी के सफदरगंज थाने में 11 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। मनोज यादव ग्राम भगोलापुरवा, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी के निवासी हैं।

मनोज यादव के लापता होने पर उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी ट्वीट किया गया और शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए कहा गया कि यह अत्यंत चिंताजनक मामला है और पुलिस को तुरंत खोजबीन करनी चाहिए।

बाराबंकी पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 11 फरवरी 2026 को थाना सफदरगंज पर मनोज यादव के खिलाफ धमकी देने और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में मुकदमा संख्या 50/26 पंजीकृत किया गया था। 13 फरवरी 2026 को पुलिस ने मनोज यादव उर्फ बब्लू को गिरफ्तार किया। मनोज यादव समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में गिने जाते हैं और टीवी पर अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close