Uncategorizedप्रदेश

साहिबाबाद में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! स्कूल की छत पर लगा मोबाइल टावर, अभिभावकों में दहशत।

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक निजी स्कूल पुरानी जर्जर बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है, जिसकी छत पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। स्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर मोबाइल टावर स्थापित होता है, वहां आसपास स्कूल या संवेदनशील संस्थान खोलना नियमों के विरुद्ध माना जाता है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी करते हुए इस भवन में विद्यालय संचालित कर रखा है, जो बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य दोनों के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों की उम्र बहुत कम है और रेडिएशन का प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्कूलों की तत्काल जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल को बंद किया जाए।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर बच्चों के जीवन के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

इस मामले में अभी तक शिक्षा विभाग या नगर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का उदाहरण माना जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close