Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

अलीगढ़ की सास ने फिर तोड़ा भरोसा, 10 महीने पहले दामाद संग भागी, अब जीजा के साथ हुई फरार

लखनऊ। अलीगढ़ से सामने आई एक अजीबो-गरीब पारिवारिक कहानी ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 10 महीने पहले अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद के साथ फरार हुई महिला अब एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह अपने जीजा के साथ घर छोड़कर भाग गई है।

करीब दस महीने पहले सपना देवी नाम की महिला ने अपनी बेटी की शादी तय होने के बाद परिवार को चौंका दिया था। बेटी की शादी राहुल नाम के युवक से तय हुई थी। शादी की तैयारियों के दौरान राहुल और उसकी होने वाली सास सपना देवी के बीच बातचीत बढ़ती गई। दोनों घंटों फोन पर बात करने लगे, जिससे परिवार के सदस्यों को शक होने लगा।

आरोप है कि शादी से महज 12 दिन पहले सपना देवी अपने दामाद राहुल के साथ घर से फरार हो गई। वह अपने साथ लाखों रुपये और जेवर भी ले गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में दोनों ने साथ रहने की बात कही। इसके बाद राहुल और सपना देवी बिहार के सीतामढ़ी जिले में जाकर रहने लगे, जहां राहुल मजदूरी कर परिवार चला रहा था। दोनों साथ रह रहे थे और नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन अब इस कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि राहुल रोज की तरह काम पर जाता था, इसी दौरान सपना देवी का अपने ही जीजा से नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए। 6 फरवरी को राहुल जब काम पर गया हुआ था, उसी दौरान सपना देवी कथित तौर पर अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई। राहुल जब शाम को लौटा तो घर खाली मिला। उसने आरोप लगाया कि सपना देवी दो लाख रुपये नकद और जेवर लेकर भागी है।

राहुल ने पहले सीतामढ़ी जिले में पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अलीगढ़ के दादों थाने में भी तहरीर दी। हालांकि, मामला दो राज्यों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और औपचारिक रूप से केस दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल राहुल न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है, जबकि सपना देवी एक बार फिर अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। यह मामला पारिवारिक रिश्तों की जटिलता और भरोसे के टूटने की एक हैरान करने वाली मिसाल बन गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close