Main Slideमनोरंजन

जॉनी लीवर के बेटे जेसी लीवर मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर, वीडियो वायरल होने से बढ़ीं चर्चाएं

फिल्मी दुनिया में चार दशक से ज्यादा समय बिता चुके जॉनी लीवर आज भी अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं। भले ही वह अब कम फिल्मों में नजर आते हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, वहीं उनके बेटे जेसी लीवर आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि हाल ही में जेसी का एक वीडियो सामने आने के बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जेसी लीवर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए हैं। वीडियो सामने आते ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेसी के साथ नजर आ रही यह लड़की उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती है और जॉनी लीवर की होने वाली बहू भी। वीडियो में जेसी ब्लैक जींस और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद मिस्ट्री गर्ल ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के साथ कम्फर्ट देखकर लगता है कि इनके बीच कुछ खास जरूर है। कुछ यूजर्स ने सीधे तौर पर लड़की को जेसी की गर्लफ्रेंड बताया, तो कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक दिखे कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल कौन है। हालांकि अब तक जेसी लीवर या उनके परिवार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जेसी लीवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब दो लाख फॉलोअर्स हैं। कम लोग जानते हैं कि जेसी बचपन में एक गंभीर बीमारी से भी जूझ चुके हैं। जॉनी लीवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जेसी की गर्दन में ट्यूमर था, जिसका ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था। उस समय जेसी की उम्र सिर्फ 12 साल थी और ऑपरेशन के दौरान आंखों की रोशनी जाने और पैरालिसिस का खतरा था। इलाज के लिए पूरा परिवार उन्हें अमेरिका ले गया, जहां सफल सर्जरी के बाद जेसी पूरी तरह स्वस्थ हो गए और अब कैंसर फ्री हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close