Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक भूकंप के झटके, लखनऊ समेत कई राज्यों में धरती हिली

भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की गतिविधियां लगातार देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सुबह-सुबह आए इन झटकों के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, लखनऊ में महसूस किए गए भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में था। भूकंप सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी और तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उत्तराखंड में भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में था। यह भूकंप सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई।

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम में भी भूकंपीय गतिविधियां देखने को मिलीं। शुक्रवार आधी रात को सिक्किम के ग्यालशिंग इलाके में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद राज्य के कई इलाकों में 10 से अधिक बार हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोग सहमे रहे। फिलहाल सभी प्रभावित राज्यों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close