Main Slideराजनीति

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त, युमनाम खेमचंद सिंह आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में पिछले वर्ष फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था, जिसे लगातार हो रही हिंसा के बाद लगाया गया था। सरकारी बयान में कहा गया है कि उनके अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिससे राज्य में स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत होगी।

इससे पहले 62 वर्षीय युमनाम खेमचंद सिंह ने लोक भवन पहुंचकर मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके नेतृत्व में राजग के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल के कुकी-जो बहुल जिलों के दो विधायक भी शामिल थे।

युमनाम खेमचंद सिंह आज यानी 4 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। भाजपा की मणिपुर इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी। सिंह को मंगलवार को नई दिल्ली में पहले भाजपा विधायक दल का नेता और इसके बाद एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा विधायक थोंगबम बिस्वजीत ने पहले बताया था कि सिंह के साथ पांच अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close