Main Slideप्रदेश

बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए खरीदेगी चार हाई-सिक्योरिटी रेंज रोवर वाहन

बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए चार हाई-सिक्योरिटी गाड़ियां खरीदने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री जल्द ही बुलेटप्रूफ रेंज रोवर जैसी लग्जरी एसयूवी में सफर करते दिखाई दे सकते हैं। यह पहली बार होगा जब नीतीश कुमार रेंज रोवर जैसी हाई-सिक्योरिटी गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे।

वर्तमान में मुख्यमंत्री सरकारी कार्यक्रमों और दौरों में अधिकतर इलेक्ट्रिक और भारतीय निर्मित गाड़ियों का ही उपयोग करते रहे हैं। नई हाई-सिक्योरिटी गाड़ियां मुख्य रूप से विशेष सुरक्षा आवश्यकताओं, बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों और हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट के दौरान उपयोग की जाएंगी। इसके बावजूद, नीतीश कुमार रोजमर्रा के सामान्य कार्यक्रमों में EV और भारतीय गाड़ियों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

हाल ही में बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य का 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले बजट से 30 लाख 69 हजार 474 करोड़ रुपये अधिक है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि बिहार की आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ रही है और अगले वर्ष यह 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने सरकार के कर राजस्व का भी अनुमान 65,800 करोड़ रुपये बताया और प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close