Main Slideप्रदेश

रोहतक में स्पेशल ओलंपिक्स भारत एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारंभ, सीएम सैनी ने की विशेष स्टेडियम की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स में भाग लेने वाले एथलीट अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से समाज को सकारात्मक और मजबूत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सही अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वास मिले, तो वह बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 26 राज्यों से 500 से अधिक एथलीट अपने कोच और सहायक स्टाफ के साथ हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके जज्बे और संघर्ष की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुलभ भारत पहल के तहत हरियाणा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक विशेष स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने की भी समुचित व्यवस्था होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत को 31 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की, जबकि खेल मंत्री गौरव गौतम ने 21 लाख रुपये अतिरिक्त अनुदान देने की बात कही।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने एमडीयू के अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल परिसर में गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल की आधारशिला भी रखी। इस हॉस्टल में 150 छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। बहुमंजिला इमारत का निर्माण करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close