मंच पर मजाक बना चर्चा का विषय, पवन सिंह का वीडियो फिर विवादों में

भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह एक बार फिर चर्चा और विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह बना उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम का मंच, जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह के साथ मंच पर एक फीमेल एंकर मौजूद थीं। बातचीत के दौरान पवन सिंह ने मजाकिया अंदाज में एंकर से पूछा कि क्या उनकी शादी हो चुकी है। एंकर ने जवाब में कहा कि वह अभी अविवाहित हैं और उन्हें एक ऐसा लड़का चाहिए जो सुंदर, सुशील, मजबूत, टिकाऊ और कमाऊ हो।
इस पर पवन सिंह मुस्कराते हुए एंकर की ओर देखते हैं और मजाक में कहते हैं, “बगल में लड़का और गांव में ढिंढोरा।” उनके इस जवाब पर मंच पर मौजूद अन्य कलाकार भी हंसने लगते हैं। एंकर भी मजाक में कहती हैं कि “सब कुछ मिल जाएगा, लेकिन टिकाऊ मुश्किल है।” इस हल्के-फुल्के संवाद को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि यह वीडियो पवन सिंह के किसी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा नहीं किया गया है और न ही उनकी टीम की ओर से इस पर कोई बयान आया है।
पवन सिंह का नाम पहले भी कई विवादों और निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहा है। उनका नाम भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और डिंपल सिंह सहित कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन को लेकर भी वह अक्सर खबरों में रहे हैं। हाल ही में 5 जनवरी को मनाए गए उनके जन्मदिन के दौरान भी एक महिला के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर अटकलें लगने लगी थीं। फिलहाल मंच का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सिर्फ मजाकिया बातचीत बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर आलोचना कर रहे हैं। एक बार फिर पवन सिंह का नाम सुर्खियों में आ गया है।







