Main Slideराजनीति

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेल से जीत के बाद बिहार विधानसभा में ली शपथ

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी के कारण वे पहले शपथ नहीं ले पाए थे, लेकिन पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने विधानसभा में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री से लिया आशीर्वाद

विधायक पद की शपथ लेने से पहले अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया। पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को जेल में बंद अनंत सिंह को विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी। अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में 2 नवंबर को गिरफ्तार किए गए थे और तब से बेउर जेल में बंद थे। जेल में रहते हुए ही उन्होंने जदयू के टिकट पर मोकामा विधानसभा सीट का चुनाव जीता।

मोकामा विधानसभा चुनाव का परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सीट पर जदयू ने अनंत सिंह को मैदान में उतारा था। उनके विरोधी राजद की वीणा देवी को 63,210 वोट मिले, जबकि अनंत सिंह ने 91,416 वोट हासिल किए और 28,206 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के प्रियदर्शी पियुष रहे जिन्हें 19,365 वोट मिले।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close