राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लखनऊ में ‘रोडकास्ट – द वॉयस ऑफ रोड सेफ्टी’ का आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के अंतर्गत लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम, लोक निर्माण विभाग (PWD) में ‘RoadCast – The Voice of Road Safety’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Freizeit Media Private Limited एवं NGO ‘Road Safety First’ की संयुक्त पहल है |

जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं दुर्घटनाओं में कमी लाना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक माननीया श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी रहीं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए ऐसे अभियानों को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पैनल चर्चा एवं मीडिया संवाद में राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री, श्री आलोक श्रीवास्तव, आईपीएस (एसएसपी, पुलिस मुख्यालय), श्री सुभाष नागपाल (संस्थापक, Road Safety First), सुश्री नेहा सिंह (संस्थापक Freizeit Media एवं RamLaksh Foundation), श्रीमती विनीता नागपाल, श्री अभिषेक सोम तथा एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (रोड सेफ्टी) मयंक ज्योति ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनीता सहगल द्वारा किया गया।
विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री कृष्णानंद राय (साइकिल मैन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तथा एक बाल रोड सेफ्टी वॉरियर द्वारा प्रस्तुत जागरूकता वीडियो ने सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर जी को उनकी आगामी पुण्यतिथि (6 फरवरी) के अवसर पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम में Freizeit Media के OTT प्लेटफॉर्म का नाम ‘JAI HO’ घोषित किया गया। ‘RoadCast’ पॉडकास्ट के सभी एपिसोड ‘JAI HO’ OTT ऐप पर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में लगभग 300 गणमान्य अतिथियों सहित स्कूली बच्चे, एसएसबी के जवान, वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं नागरिकों ने सहभागिता की।













