प्रदेश

हिमाचल पुलिस बनी देश में सबसे तेज़, ERSS-112 रिस्पॉन्स टाइम में पहला स्थान

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को आपातकालीन सेवा (Emergency Response Support System-112) के तहत पिछले 24 घंटों में औसत रिस्पॉन्स समय में पूरे देश में पहला स्थान हासिल करने पर हार्दिक बधाई दी। यह उपलब्धि प्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट टीमवर्क का जीवंत प्रमाण है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि यह सफलता विशेष रूप से पर्वतीय और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों तथा सीमित संसाधनों के बावजूद हासिल की गई है, और यह दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस नागरिकों को सबसे तेज़ आपातकालीन सहायता प्रदान करने में अग्रणी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि भविष्य में भी ‘स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस’ पुलिस का मार्गदर्शक सिद्धांत बने। यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक मदद के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस सबसे पहले उसके पास पहुंचेगी।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रेय देते हुए कहा कि यह अनुशासित कार्यप्रणाली, तकनीक के कुशल उपयोग और सशक्त फील्ड-स्तरीय पर्यवेक्षण का प्रतिफल है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन को भी इस सफलता का मूल आधार बताया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close