Main Slideप्रदेश

हरियाणा सरकार ने 5 IAS और 1 IRPS अधिकारी के बड़े तबादले किए

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आई.ए.एस. और 1 आई.आर.पी.एस. अधिकारी के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सुधीर राजपाल, जो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे, को अब गृह, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी बनाया गया है। डा. सुमिता मिश्रा, जो गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

अरुण कुमार गुप्ता, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, को अब मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव और वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव, जिला नगर आयुक्त और नगर निगम आयुक्त, पंचकूला राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। आई.आर.पी.एस. अधिकारी विनय कुमार, जो हरियाणा लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, को नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close