प्रदेश

तपोवन आश्रम बना आस्था का केंद्र, दो दिवसीय सहस्त्र चंडी यज्ञ संपन्न

प्रयागराज। झूंसी क्षेत्र के तपोवन आश्रम में 24वें सहस्त्र चंडी यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा, आस्था और वैदिक परंपरा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल (गुरूजी) ने बताया कि यह यज्ञ राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता, धर्म संरक्षण एवं लोककल्याण की भावना से आयोजित किया गया।

इस दिव्य अनुष्ठान में 121 विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्र चंडी पाठ एवं हवन कराया गया, जिसमें यज्ञ के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

आयोजन में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथियों में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश श्री महेश चन्द्र त्रिपाठी, श्री नीरज तिवारी, छह पंचवर्षीय में फतेहपुर शिकरी के विधायक श्री बाबूलाल चौधरी, खलीलाबाद के विधायक श्री अंकुर राज तिवारी, फूलपुर विधायक श्री दीपक पटेल, करछना विधायक श्री पियूष रंजन निषाद, फाफामऊ विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, प्रयागराज के महापौर श्री गणेश चंद्र केसरवानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अशोक कटारिया, पूर्व सांसद बांदा श्री रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद कौशांबी श्री विनोद सोनकर, पूर्व शिक्षामंत्री श्री राकेश धर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री इंदु प्रकाश मिश्रा, पूर्व सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल, पूर्व उप कुलपति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय श्री गिरीश चन्द त्रिपाठी, पूर्व मेयर श्री मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व विधायक कलेक्टर पाण्डेय, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओंकार नाथ मिश्र, श्री रईस चन्द शुक्ल, श्री आशीष केसरवानी, प्रयागराज के पार्षद श्री सोनू पाठक, श्री विजय वैश्य, श्री मुकेश लारा, श्री अमित सिंह, श्री सतीश केसरवानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संयोजक (पर्यावरण) श्री गोपाल आर्या, श्री रोशन लाल, वेटरन्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा, मेकर ग्रुप की मालकिन श्रीमती संगीता मेकर, एयर इंडिया के कमांडर श्री सुनील कनौजिया, प्रयागराज के व्यवसायी श्री अमित गुप्ता, पुलिस, शिक्षा, रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, धर्मप्रेमी नागरिक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आचार्य जी ने बताया कि यह यज्ञ सनातन संस्कृति की रक्षा एवं भावी पीढ़ी को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यज्ञ स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान प्रतिदिन आरती एवं भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।


अंत में आचार्य जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का यज्ञ में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close