Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: यूपी पुलिस में 20 IPS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह कदम प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

तबादला किए गए आईपीएस अधिकारियों में राम कुमार, राजकुमार, ज्योति नारायण, डॉ. संजीव गुप्ता, प्रशांत कुमार, तरुण गाबा, आशुतोष कुमार, अपर्णा कुमार, मोदक राजेश डी. राव और आर.के. भारद्वाज शामिल हैं।

इसके अलावा किरण एस., आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, अमित वर्मा, अखिलेश कुमार निगम, एन. कोलांची, राजीव मल्होत्रा, रोहन पी. कनय, मोहम्मद इमरान, संतोष कुमार मिश्रा और विजय ढुल का भी तबादला किया गया है।

ips list

अक्टूबर में 8 IAS अधिकारियों के हुए थे तबादले

इससे पहले अक्टूबर महीने में उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। सेल्वा कुमारी जे., जो पहले नियोजन विभाग की सचिव और अर्थ एवं संख्या की महानिदेशक थीं, उन्हें प्राविधिक शिक्षा विभाग की सचिव और महानिदेशक नियुक्त किया गया था। समीर वर्मा को नियोजन विभाग का सचिव और अर्थ एवं संख्या का महानिदेशक बनाया गया था। प्रभु नारायण सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया, जबकि मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया।

आशीष कुमार, जो स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में विशेष सचिव और अपर महानिरीक्षक थे, उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया। वहीं कानपुर नगर के नगर आयुक्त रहे सुधीर कुमार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में विशेष सचिव और अपर महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी रहे अर्पित उपाध्याय को कानपुर नगर का नगर आयुक्त बनाया गया, जबकि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव अंजुलता को रायबरेली की मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में प्रशासन और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के तबादले किए जाते रहते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close