Main Slideराजनीति

ममता बनर्जी के 71वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सोमवार, 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।” पीएम के इस संदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे एक शालीन और सम्मानजनक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और अब तक तीन बार इस पद पर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह सात बार लोकसभा सांसद चुनी गई हैं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। ममता बनर्जी को राज्य की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के तौर पर जाना जाता है।

इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में डॉ. जोशी को एक आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और समर्पित राष्ट्रवादी बताते हुए शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने ईश्वर से डॉ. जोशी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना भी की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close