Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

वैंकूवर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के पायलट को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया, DGCA कर रही जांच

वैंकूवर : कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक पायलट को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया। 23 दिसंबर 2025 को वैंकूवर से दिल्ली (वियना होते हुए) उड़ान भरने वाले इस पायलट की शराब की गंध के कारण अधिकारियों ने उसे उड़ान से पहले रोक लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैंकूवर के एक ड्यूटी फ्री स्टोर के कर्मचारी ने पायलट को शराब पीते हुए देखा और इसकी सूचना कनाडा के अधिकारियों को दी। उड़ान से पहले अधिकारियों ने पायलट की उड़ान के लिए फिटनेस पर सवाल उठाया और संदेह के आधार पर उसे आगे की पूछताछ के लिए अलग कर लिया।

एअर इंडिया ने मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पायलट को कुछ दिनों बाद दिल्ली लाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी इस मामले की जांच कर रहा है। एयरलाइन ने बताया कि जांच पूरी होने तक संबंधित पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है और कनाडाई अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पायलट ने हवाई अड्डे पर अनजाने में शराब पी ली थी, जबकि कुछ का कहना है कि बोतल खरीदते समय उससे शराब की गंध आ रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना का असली कारण क्या था। कनाडाई अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पायलट को ट्रैक किया और उसे एअर इंडिया के विमान से पहले रोका।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close