Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में वर्ष 2026 के लिए 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित, सचिवालय को मिलेंगी 25 छुट्टियां

उत्तराखंड सरकार ने नए साल 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। धामी सरकार द्वारा जारी इस कैलेंडर में कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। हालांकि, सचिवालय और विधानसभा समेत वे सरकारी कार्यालय जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, उन्हें केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही मिलेंगे। इस बार किसी नए अवकाश को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश कैलेंडर सरकारी कार्यालयों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। इसमें राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार और क्षेत्रीय महत्व के पर्वों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां तय की गई हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के अवसरों पर वर्ष में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं, लेकिन इन स्थानीय अवकाशों के दौरान सचिवालय और विधानसभा में कार्य जारी रहेगा।

वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची

गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
महा शिवरात्रि – 15 फरवरी
होलिका दहन – 03 मार्च
होली – 04 मार्च
ईद-उल-फितर – 21 मार्च
रामनवमी – 26 मार्च
महावीर जयंती – 31 मार्च
गुड फ्राइडे – 03 अप्रैल
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा – 01 मई
ईद-उल-अजहा – 27 मई
मोहर्रम – 26 जून
हरेला – 16 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
ईद-उल-मिलाद – 26 अगस्त
रक्षा बंधन – 28 अगस्त
जन्माष्टमी – 04 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती – 02 अक्टूबर
दशहरा – 20 अक्टूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती – 26 अक्टूबर
दीपावली – 08 नवंबर
गोवर्धन पूजा – 10 नवंबर
ईगास-बग्वाल – 20 नवंबर
गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर
क्रिसमस – 25 दिसंबर

सचिवालय और विधानसभा को छोड़कर प्रदेश में अतिरिक्त अवकाश

चेटीचंद – 19 मार्च
विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस – 24 नवंबर

सरकार का कहना है कि यह कैलेंडर प्रशासनिक कार्यों में सुचारुता बनाए रखने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close