Main Slideप्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों से कहा, हर प्रशासनिक फैसला आम आदमी की भलाई से जुड़ा हो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऑल इंडिया और केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके हर प्रशासनिक निर्णय का सीधा लाभ आम नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी होती है और शासन की वास्तविक सफलता का मूल्यांकन इस बात से किया जाना चाहिए कि उसके फैसलों का लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

मुख्यमंत्री महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में विशेष फाउंडेशन कोर्स (एसएफसी) के तहत प्रशिक्षण ले रहे 32 आईपीएस, आईआरएस और अन्य सेवाओं के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम की मेजबानी के लिए मगसीपा की सराहना की और कहा कि देश की शीर्ष पांच राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थाओं में इसका स्थान पंजाब के पेशेवर और जवाबदेह प्रशासनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों ने पंजाब सरकार की कई जनहितैषी और मार्गदर्शक पहलों की सराहना करते हुए उनके जमीनी स्तर पर दिखाई देने वाले सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया। अधिकारियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी के सहयोग से 2021 बैच के अधिकारियों के लिए 10 सप्ताह का विशेष फाउंडेशन कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय राजस्व सेवा (आयकर एवं कस्टम), भारतीय डाक सेवा, भारतीय सूचना सेवा, भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय पीएंडटी वित्त सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और भारतीय कॉरपोरेट लॉ सेवा के अधिकारी शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close