मनोरंजन

भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, 41 की उम्र में बेटे को दिया जन्म

मुंबई। कॉमेडी की दुनिया की मशहूर ‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं। 41 साल की उम्र में भारती ने बेटे को जन्म दिया है। परिवार में नए मेहमान के आगमन से भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बेहद खुश हैं। इस खुशी के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

हाल ही में भारती सिंह ने अपना बेबी शावर भी सेलिब्रेट किया था, जिसमें उनके कई टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस खास मौके की झलक भारती ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए भी शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी।

शूटिंग से पहले बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुआ डिलीवरी

मिली जानकारी के मुताबिक, भारती सिंह शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग के लिए जा रही थीं, तभी अचानक उनका वॉटर ब्रेक हो गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया। भारती और हर्ष के दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि उनके करीबी दोस्त भी बेहद उत्साहित हैं और लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

स्विट्जरलैंड में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बच्चे के आने की जानकारी बेहद खास अंदाज में फैंस के साथ साझा की थी। कपल ने स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इस व्लॉग में भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें इस बार ‘लक्ष्मी’ चाहिए। हालांकि अब तक कपल की ओर से बेबी के जन्म को लेकर कोई आधिकारिक पोस्ट सामने नहीं आई है।

2022 में हुआ था पहले बेटे लक्ष्य का जन्म

गौरतलब है कि भारती सिंह ने साल 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का स्वागत किया था। पहले बच्चे के जन्म के बाद ही भारती कई इंटरव्यू में दूसरे बेबी की इच्छा जाहिर कर चुकी थीं। वह अक्सर हंसी-मजाक में कहती थीं कि इस बार ‘गोला नहीं, गोली चाहिए’। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में गोवा में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के बाद से यह कपल कई रियलिटी शोज़ को साथ में होस्ट कर चुका है और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close