श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने अमेरिका में हरे कृष्ण मंदिर व स्वामी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की

फ्लोरिडा, अमेरिकाः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने रविवार को फ्लोरिडा शहर में विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भक्तों से मुलाकात कर उन्हें आर्शीवाद भी प्रदान किया। महाराजश्री ने फ्लोरिडा के टम्पा शहर में 4615 जॉर्ज रोड स्थित प्रमुख हिंदू मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत तथा श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंद संन्यास आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के यूएसए में प्रमुख शिष्य एवं अपने गुरू भाई महामंडलेश्वर स्वामी ओम महर्षि महाराज, बाबा लाल मंदिर

नसरतपुरा के महंत एवं दिल्ली संत महामंडल के उपाध्यक्ष पंडित महेश चंद वशिष्ठ तथा यूके के दास विजय बाबा, विपिन अग्रवाल आदि के साथ फ्लोरिडा के हरे कृष्ण मंदिर के दर्शन कर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर में प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती होती है। 5.10 बजे तुलसी आरती, 7.20 धूप आरती व गुरू पूजा होती है। 9 बजे नाश्ते की सेवा होती है। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती व 12.30 बजे भोजन प्रसाद की सेवा होती है।

अपरान्ह 4.15 बजे धूप आरती, सांय 6.30 बजे संध्या आरती व रात्रि 8.50 पर शयन आरती होती है। महाराजश्री ने ओकाला के प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर के दर्शन भी किए और पूजा-अर्चना की। ओकाला के चेयरमैन ने महाराजश्री का स्वागत-अभिनंदन किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि ओकाला का स्वामी नारायण मंदिर का निमार्ण जुलाई 2022 में हुआ था और मंदिर में भगवान स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान हैं।







