Main Slideप्रदेश

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 में पंजाब को दूसरा स्थान

चंडीगढ़। पंजाब ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राज्यों की प्रदर्शन श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि इस सम्मान के साथ पंजाब ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के कृषि क्षेत्र में अब तक 18,000 सौर ऊर्जा आधारित पंप स्थापित किए जा चुके हैं और इस संख्या को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकारी भवनों पर 35 मेगावाट क्षमता के सौर रूफटॉप प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने संयुक्त जलवायु क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण भवन कोड में संशोधन कर पंजाब ऊर्जा संरक्षण भवन कोड को अधिसूचित करने की पहल की है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भवन नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। अब तक 850 इमारतों को ईसीबीसी के मानकों के अनुरूप लाया जा चुका है।

इन सभी पहलों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और अब तक करीब 12,000 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत संभव हो सकी है, जो राज्य की ऊर्जा संरक्षण प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close