Main Slideप्रदेश

चुनाव ड्यूटी पर जाते समय शिक्षक दंपती की मौत, सरकार उठाएगी बच्चों की पढ़ाई का खर्च

चंडीगढ़। मोगा में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे एक शिक्षक दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

सीएम मान ने बताया कि शिक्षक जसकरण सिंह और उनकी पत्नी कमलजीत कौर चुनाव ड्यूटी पर जाते समय घनी धुंध के कारण हुए हादसे का शिकार हो गए, जिससे दोनों का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर उन्होंने दोनों के माता-पिता से बात की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दंपती के दोनों छोटे बच्चों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी पंजाब सरकार उठाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close